बिकने वाले जिप सदस्य पर सीएम ने कार्रवाई क्यों नहीं की : बहादुर

Published at :11 Feb 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
बिकने वाले जिप सदस्य पर सीएम ने कार्रवाई क्यों नहीं की : बहादुर

चक्रधरपुर : पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि सोनुवा प्रखंड के राघोई गांव में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने योजना बनाओ अभियान कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिला परिषद का चुनाव जीतने वाले सदस्य 5 से 10 लाख रुपये में बिक गये. श्री उरांव ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सीएम को बिक्री होने […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि सोनुवा प्रखंड के राघोई गांव में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने योजना बनाओ अभियान कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिला परिषद का चुनाव जीतने वाले सदस्य 5 से 10 लाख रुपये में बिक गये. श्री उरांव ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सीएम को बिक्री होने की बात की जानकारी थी, तो भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उन्होंने कोई कदम क्यों नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि यह जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधि पर एक आरोप है,

जिससे जिप सदस्यों की छवि धूमिल होगी. उन्होंने कहा कि जिप सदस्य यदि बिक भी गये, तो इतना हाय तौबा क्यों मच रहा है. क्या विधान सभा, विधान परिषद या लोक सभा व राज्य सभा में खरीद बिक्री नहीं होती है. क्या चुनावों में पैसे का खेल नहीं होता है. उन्होंने कहा कि आज आदिवासियों की जमीन को बिना किसी रुकावट के पूंजीपतियों को दे दी जा रही है. उद्योगपतियों द्वारा आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण कर लिये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

श्री उरांव ने कहा कि सीएम ने कहा था कि छह माह में स्थानीय नीति बना दी जायेगी, लेकिन इस पर अब तक कोई काम नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि झारखंड में योजनाओं पर पहले से लूट मची थी अब योजनाओ बनाओ अभियान के नाम पर लूट मची हुई है.

आनंदपुर में शिक्षकों की बैठक रविवार को

आनंदपुर. आनंदपुर प्रखंड में प्राथिमिक शिक्षकों की बैठक आगामी रविवार 14 फरवरी को आयोजित की जायेगी. इसके दूसरे दिन 15 फरवरी को आनंदपुर प्रखंड के तमाम प्राथिमिक शिक्षक जिले में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे. प्रोन्नति की मांग को लेकर उक्त कार्यक्रम में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola