सब्जी बिक्रेता राकेश ने जीता रजत पदक

चक्रधरपुर : तेलंगाना के खमम स्टेडियम में रविवार को आयोजित जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सेरसा हेल्थ क्लब चक्रधरपुर के राकेश पासवान ने 60 किग्रा भार श्रेणी में रजत पदक हासिल किया. उन्हें इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के महासचिव चेतन पठारे ने आइबीबीएफ का पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. चक्रधरपुर पहुंचने पर […]
चक्रधरपुर : तेलंगाना के खमम स्टेडियम में रविवार को आयोजित जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सेरसा हेल्थ क्लब चक्रधरपुर के राकेश पासवान ने 60 किग्रा भार श्रेणी में रजत पदक हासिल किया. उन्हें इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के महासचिव चेतन पठारे ने आइबीबीएफ का पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. चक्रधरपुर पहुंचने पर श्री पासवान ने मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद को रजत पदक सौंपा.
साथ ही सीनियर नेशनल में शारीरिक शौष्ठव का बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियन बनने का यकीन दिलाया. मौके पर खेल अधिकारी अजय रंजन, सेरसा सचिव आशीष दत्ता मौजूद थे. मालूम रहे कि श्री पासवान ने देवघर में सीनियर स्टेट व टाटा में (70किग्रा भार) श्रेणी में सीनियर स्टेट चैंपियन बना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




