674 शिक्षकों की पोस्टिंग सूची जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कक्षा 1 से 5 व 6 से 8 वर्ग में नियुक्त शिक्षकों की पोस्टिंग की जगह सोमवार को एनआइसी चाईबासा के वेबसाइट पर जारी कर दी गयी. कक्षा 1 से 5 में 436 तथा 5 से 8 वर्ग में 138 शिक्षकों की पदस्थापना की सूची वेबसाइट पर जारी की गयी है. पोस्टिंग कम्प्यूटर […]
विज्ञापन
चाईबासा : कक्षा 1 से 5 व 6 से 8 वर्ग में नियुक्त शिक्षकों की पोस्टिंग की जगह सोमवार को एनआइसी चाईबासा के वेबसाइट पर जारी कर दी गयी. कक्षा 1 से 5 में 436 तथा 5 से 8 वर्ग में 138 शिक्षकों की पदस्थापना की सूची वेबसाइट पर जारी की गयी है. पोस्टिंग कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली की गयी है. 10 फरवरी को शिक्षकों को रूंगटा प्ल्स टू उच्च विद्यालय में पदस्थापना लेटर दिया जायेगा.
ऐसे हुई है पोस्टिंग
एक साफ्टवेयर में सभी नियुक्त शिक्षकों और स्कूलों में खाली पदों को एक साथ डाल दिया गया था. गो बटन क्लिक किया गया. प्रोसेस करने के बाद जैसी ही प्रक्रिया बंद हुई और जिस स्कूल के सामने जिस शिक्षक का नाम आया उसे उस जगह पर पदस्थापित माना गया.
स्थानीय व महिला शिक्षिका को मिली प्राथमिकता
जिले के स्थानीय शिक्षकों को प्रमुखता दी गयी है. जिस, ब्लॉक में उनका घर है, उसी ब्लॉक में उनकी पोस्टिंग हुई है. महिला के लिए भी सॉफट्वेयर में खास व्यवस्था की गयी थी. महिलाओं को लगभग उसी स्कूल में पोस्टिंग की गयी है, जहां यातायात की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो. नयी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए कंप्यूटर पर रैंडम बेसिस का उपयोग किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




