मंडलसाई में ग्रामसभा योजनाओं का हुआ चयन

चक्रधरपुर : सोमवार को कोलचकड़ा पंचायत के मंडलसाई गांव में योजना बनाओ अभियान 2015-16 अंतर्गत मंडलसाई के वार्ड संख्या 3 व 4 के ग्रामीणों की बैठक हुई. जिसमें सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए. गांव में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने व मनरेगा के साथ गांव के लोगों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उक्त बैठक […]
चक्रधरपुर : सोमवार को कोलचकड़ा पंचायत के मंडलसाई गांव में योजना बनाओ अभियान 2015-16 अंतर्गत मंडलसाई के वार्ड संख्या 3 व 4 के ग्रामीणों की बैठक हुई. जिसमें सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए. गांव में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने व मनरेगा के साथ गांव के लोगों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उक्त बैठक की गयी थी.
पंचायत के दोनों वार्ड के लिए सामाजिक मानचित्र सर्वसम्मति से तय किया गया. इसके साथ ही बकरी पालन, डोभा खुदाई, तालाब निर्माण, कुआं निर्माण, सड़क व नाली निर्माण, स्कूल भवन व चहारदीवारी का निर्माण, कच्ची नहर का निर्माण, भूमि समतलीकरण, वृक्षारोपण, मेढ़ बंदी, बकरी व पशु शेड का निर्माण समेत अन्य विकास व लाभकारी योजनाओं का चयन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




