पुराना चाईबासा-टोंटो सड़क की होगी मरम्मत, मैटेरियल गिरा

चाईबासा : पुराना चाईबासा से टोंटो तक जाने वाली सड़क के मरम्मत की कवायद शुरू हो गयी है. बुधवार को सड़क मरम्मत के लिए मैटेरियल गिराया गया है. लगभग 59 किलोमीटर तक यह सड़क खास्ताहाल है. मरम्मत कार्य के पहले चरण में चाईबासा से लगभग छह किलोमीटर की दूरी तक मरम्मत कार्य कराया जायेगा. छह […]
चाईबासा : पुराना चाईबासा से टोंटो तक जाने वाली सड़क के मरम्मत की कवायद शुरू हो गयी है. बुधवार को सड़क मरम्मत के लिए मैटेरियल गिराया गया है. लगभग 59 किलोमीटर तक यह सड़क खास्ताहाल है. मरम्मत कार्य के पहले चरण में चाईबासा से लगभग छह किलोमीटर की दूरी तक मरम्मत कार्य कराया जायेगा. छह किलोमीटर तक सड़कों में पड़ने वाले गड्ढ़े को गिट्टी से पाटा जायेगा. इसके बाद सड़क को पिच किया जायेगा.
सड़क मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा. प्रभात खबर ने दो फरवरी के अंक में ”सड़कों पर लग रहे झटके, अफसरों को शिकायत का इंतजार” शीर्षक से तीन खराब सड़क की दुर्दशा का प्रशासन के सामने लाया था. बताया जा रहा है कि पुरानी चाईबासा से टोंटो तक लगभग 59 किलोमीटर, डिलियामर्चा से चिरू तक लगभग 8 किलोमीटर तथा लुपुंगगुटू से पातागुईरा से आगे तक की सड़क काफी जर्जरहाल है.
नौ साल से ना तो अफसरों व ना तो जनप्रतिनिधियों ने सड़क की दुर्दशा पर ध्यान कभी दिया है. सड़क मरम्मत की प्रक्रिया शुरू किये जाने से लोगों की आशा जगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




