खुद को बनायें काबिल : डीसी

चाईबासा : मांगीलाल रूंगटा स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से कलाम लर्निंग सेंटर के तहत आकांक्षा कोचिंग क्लासेज का उदघाटन डीसी अबुबक्कर सिद्दीखपी ने गुरुवार को किया. सभा में मौजूद बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि उसे समाज में सम्मान मिले. सम्मान प्राप्त करने के लिए देश […]
चाईबासा : मांगीलाल रूंगटा स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से कलाम लर्निंग सेंटर के तहत आकांक्षा कोचिंग क्लासेज का उदघाटन डीसी अबुबक्कर सिद्दीखपी ने गुरुवार को किया. सभा में मौजूद बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि उसे समाज में सम्मान मिले. सम्मान प्राप्त करने के लिए देश के विकास में उनका भी योगदान हो तथा देश को अग्रणी रखना है तो खुद को काबिल बनाना होगा. डीसी ने बताया कि देश में संसाधन सीमित है.
हर पद के लिए सीमित रिक्तियां हैं तथा रिक्त स्थानों पर कब्जा करने के लिए स्वयं को सक्षम बनना होगा. केवल प्रमाणपत्र प्राप्त कर लेने से कोई शिक्षित नहीं बन जाता, हर बच्चे को हर प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ बनना होगा. सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए ही आकांक्षा की शुरुआत की गयी है. जिसमें पिछड़े एवं गरीब वर्ग के बच्चों को तैयारी करवायी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




