हाइवा की टक्कर से वृद्ध गंभीर, सड़क किया जाम

Published at :05 Feb 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा की टक्कर से वृद्ध गंभीर, सड़क किया जाम

चाईबासा : तेज रफ्तार हाइवा ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे बिहारी क्लब के पास साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी. टक्कर में काबरागुटू निवासी जयपाल सुंडी (62) का बायां पैर हाइवा के चक्के के नीचे आ गया. गंभीर स्थित में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर […]

विज्ञापन

चाईबासा : तेज रफ्तार हाइवा ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे बिहारी क्लब के पास साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी. टक्कर में काबरागुटू निवासी जयपाल सुंडी (62) का बायां पैर हाइवा के चक्के के नीचे आ गया. गंभीर स्थित में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया.

दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम रखा. घटनास्थल पहुंची सदर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्क कराया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि जयपाल बाजार से घर की ओर लौट रहा था. इस दौरान ओवरटेक करने के क्रम में हाईवा ने उसकी साइकिल को ठोंक दिया. टक्कर से जयपाल नीचे गिर पड़ा. तभी उसका पैर हाइवा के नीचे आकर जख्मी हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola