हत्या के बाद बाइक से घूमते रहे अपराधी

Published at :05 Feb 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के बाद बाइक से घूमते रहे अपराधी

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के जामुआ गांव के बांधडीह टोला के तुलसी मुंडा (62) की दो अज्ञात अपराधियों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार को शाम के करीब पांच बजे की बतायी जाती है. घटना को अंजाम देकर दोनों अपराधियों ने गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक ली और […]

विज्ञापन

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के जामुआ गांव के बांधडीह टोला के तुलसी मुंडा (62) की दो अज्ञात अपराधियों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार को शाम के करीब पांच बजे की बतायी जाती है. घटना को अंजाम देकर दोनों अपराधियों ने गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक ली और उस पर तीनों सवार होकर गांव का परिभ्रमण किया. फिर दोनों अपराधी जंगल की तरफ फरार हो गये. पुलिस ने बाइक मालिक को हिरासत में लिया है.

इस हत्या में कई हत्याओं का आरोपी कोर्ट हाजत से फरार सजायाफ्ता और नक्सली दस्ता से फरार कुख्यात नक्सली फोगड़ा मुंडा का हाथ होने की पुलिस और ग्रामीणों को आशंका है. गौरतलब है कि फोगड़ा मुंडा इसी गांव का रहनेवाला है. वर्ष 2008 से 2010 तक इस गांव में एक महिला समेत आठ की हत्या हुई, इन सभी में फोगड़ा मुंडा का नाम सामने आया था. इस आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस आसपास के जंगलों की घेराबंदी कर अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए छापामारी अभियान चला रही है. समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला है. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है.

ऐसे हुई घटना : जानकारी के मुताबिक तुलसी मुंडा अपने घर के पास ही खड़े थे. पास में ही उनका बेटा भी था, तभी दो अज्ञात लोग पैदल ही आये और तुलसी मुंडा पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किया. लहूलुहान होकर वे जमीन पर गिर पड़े.
भय से कोई ग्रामीण सामने नहीं आया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घायल तुलसी मुंडा को बहरागोड़ा के सीएचसी पहुंचाया. यहां तुलसी मुंडा को मृत घोषित कर दिया गया.
बाइक से गांव में घूमे अपराधी : जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देकर दोनों अपराधियों ने गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक को जबरन कब्जे में कर लिया. फिर दोनों अपराधी बाइक पर बैठे बाइक मालिक के साथ गांव में घूमे. इसके बाद दोनों अपराधी जंगल की ओर भाग निकले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola