छह स्टाफ नर्स पद के लिये 187 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में पारा मेडिकल पद के लिये अनुबंध पर सीधी बहाली प्रक्रिया शुरु की गयी है. इसमें 21 पारा मेडिकल पद के लिये 293 अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा. गुरुवार को रेलवे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रभारी के चैंबर में 187 स्टाफ नर्स के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया […]
चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में पारा मेडिकल पद के लिये अनुबंध पर सीधी बहाली प्रक्रिया शुरु की गयी है. इसमें 21 पारा मेडिकल पद के लिये 293 अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा. गुरुवार को रेलवे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रभारी के चैंबर में 187 स्टाफ नर्स के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक स्टॉफ नर्स का साक्षात्कार लिया गया. इस दौरान वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी डीएन दिग्गी,
स्वास्थ विभाग के प्रभारी डॉ एस सरेन, डॉ जी सोरेन ने अभ्यर्थियों से संबंधित तमाम कागजात की जांच की. देर रात तक अभ्यर्थी आवेदन जमा करते रहे. मालूम रहे कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में स्टॉफ नर्स के छह पद (सामान्य कोटि में 3, एससी में एक व ओबीसी में 2), हेल्थ व मलेरिया इंस्पेक्टर के 10 पद (सामान्य कोटि के 5, एससी के एक, एसटी के एक व ओबीसी के 3 पद), फर्मासिस्ट के 4 पद (सामान्य कोटि के 2, एससी के एक व ओबीसी के एक) व लैब अधीक्षक एक पद पर सीधी बहाली की जानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




