निकहत व काशिफ बने मिस व मिस्टर फेयरवेल

चक्रधरपुर : उर्दू टाउन उच्च विद्यालय का मिस्टर फेयरवेल मो काशिफ और मिस फेयरवेल निकहत जहां चुनी गयी. काशिफ को 18 तथा निकहत जहां को 24 मत मिले. दोनों को विजेता घोषित कर ताज पहनाया गया. माध्यमिक परीक्षा 2016 देने जाने वाले बच्चों के बीच उक्त चयन किया गया. उक्त स्कूल में प्रत्येक वर्ष मिस […]
चक्रधरपुर : उर्दू टाउन उच्च विद्यालय का मिस्टर फेयरवेल मो काशिफ और मिस फेयरवेल निकहत जहां चुनी गयी. काशिफ को 18 तथा निकहत जहां को 24 मत मिले. दोनों को विजेता घोषित कर ताज पहनाया गया. माध्यमिक परीक्षा 2016 देने जाने वाले बच्चों के बीच उक्त चयन किया गया. उक्त स्कूल में प्रत्येक वर्ष मिस व मिस्टर फेयरवेल चयन का आयोजन जूनियर वर्ग क्लास नवम के विद्यार्थियों द्वारा किया जाता है.
मिस व मिस्टर फेयरवेल चयन कार्यक्रम की शुरुआत मो उमर ने तिलावत-ए-कुरआन मजीद से किया. स्वागत गीत शफक व समूह, नात-ए-पाक मो अलकैफ व तैयबा नाजमीन, जूनियर होने का दर्द शामिया परवीन, नात शरीफ कनीज फातिमा, मो आफरीदी, नेहाल जावेद, सीनियर संदेश व लतीफा उमैरा परवीन, निजहत परवीन, शफक परवीन, फरह परवीन, मो आमिर हमजा, अरमान रजा, कनीज फातिमा, मो अलकैफ ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किया. प्रधानाध्यापक मो नासिर हाशमी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. झारखंड माध्यमिक परीक्षा-2016 देने वाले विद्यार्थियों के बीच उर्दू टाउन उच्च विद्यालय में मिस एंड मिस्टर फेयरवेल चयन के लिए गुप्त मतदान रविवार को हुआ था.
स्कूल में मैट्रिक परीक्षा देने के लिए बच्चों को विदा करने से पहले बालकों में मिस्टर फेयरवेल तथा बालिकाओं में मिस फेयरवेल चुना गया. मिस्टर फेयरवेल के लिए साजिद हुसैन, मो काशिफ, मो शादाब को प्रत्याशी के तौर पर सामने लाया गया था. इसका चयन के लिए कुल 37 बालकों ने मतदान में हिस्सा लिये था. सोमवार को मैट्रिक परीक्षा देने वाले बच्चों का विदायी समारोह भी आयोजित हुआ. मौके पर प्रधानाध्यापक मो नासिर हाशमी सहायक शिक्षक मो कय्यूम, मुजाहिद हुसैन, अबरार कुरैशी, जमील अहमद अंसारी, हसनैन आलम समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




