प्रमोशन की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजे सभी कॉलेज : कुलपति

Published at :29 Jan 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमोशन की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजे सभी कॉलेज : कुलपति

चाईबासा : सभी कॉलेज प्रबंधन अपने- अपने शिक्षक व शिक्षेत्तरकर्मी का प्रमोशन रिपोर्ट कोल्हान विश्वविद्यालय प्रबंधन के पास तत्काल भेजे. कुलपति ने यह आदेश सभी कॉलेजों को दिया है. रिपोर्ट के आधार पर प्रमोशन की सूची तैयार कर एचआरडी को भेजी जायेगी. गुरूवार को कोल्हान विवि में कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित […]

विज्ञापन

चाईबासा : सभी कॉलेज प्रबंधन अपने- अपने शिक्षक व शिक्षेत्तरकर्मी का प्रमोशन रिपोर्ट कोल्हान विश्वविद्यालय प्रबंधन के पास तत्काल भेजे. कुलपति ने यह आदेश सभी कॉलेजों को दिया है. रिपोर्ट के आधार पर प्रमोशन की सूची तैयार कर एचआरडी को भेजी जायेगी. गुरूवार को कोल्हान विवि में कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रमोशन कमेटी की बैठक में सभी कॉलेज को कुलपति ने यह निर्देश दिया.

इस दौरान अंगीभूत कॉलेज के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को तृतीय वर्ग में प्रमोशन देने पर विचार-विर्मश किया गया. मौके पर कुलपति ने कहा कि प्रमोशन गाइडलाइन के तहत ही दी जायेगी. मौके पर कुलसचिव डॉ एससी दास, एफओ सुधांशु कुमार, प्रोफेसर कस्तुरी बोयपाई, डॉ राजीव शुक्ला के अलावा कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola