चक्रधरपुर. अपहरण व दुष्कर्म के मामले में सह आरोपी कायदा से गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्त से दूर चाईबासा/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर आदिवासी युवती का अपहरण करने व दो दिनों तक उसे कब्जे में रखकर दुष्कर्म करने के मामले में मुफ्फसिल पुलिस ने कायदा गांव निवासी अमृत पूर्ति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. घटना का मुख्य आरोपी जानुम […]
विज्ञापन
मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्त से दूर
चाईबासा/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर आदिवासी युवती का अपहरण करने व दो दिनों तक उसे कब्जे में रखकर दुष्कर्म करने के मामले में मुफ्फसिल पुलिस ने कायदा गांव निवासी अमृत पूर्ति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. घटना का मुख्य आरोपी जानुम गोप अभी फरार है. गुरुवार को पुलिस दिन भर पीड़िता व आरोपी से अलग-अलग तथा एक-दूसरे के सामने बैठाकर पूछताछ करती रही.
पुलिस के मुताबिक नोवामुंडी प्रखंड के कुंदरूजुरू गांव निवासी पीड़िता की पहली मुलाकात जानुम गोप से 12 जनवरी को चाईबासा बस स्टैंड में हुई थी. जहां उन्होंने एक-दूसरे से मोबाइल नंबर लिया था. जिसके बाद युवती भोपाल चली गयी. इस बीच दोनों फोन पर बात करते रहे. 24 जनवरी की सुबह युवती के जमशेदपुर आने की खबर पाकर जानुम अपने दोस्त अमृत के साथ चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचा था. यहां दोनों ने युवती को चक्रधरपुर में उतार लिया. युवती को अमृत के घर ले गया.
यहां उसके साथ जानुम ने दुष्कर्म किया तथा उसे 25 जनवरी तक वहीं रखा. 26 जनवरी को उसे चाईबासा बस स्टैंड छोड़ने पहुंचे थे. तभी युवती शौचालय गयी. इस बीच दोनों युवक पैसे व मोबाइल वाला उसका बैग लेकर फरार हो गये. गुरुवार को पीड़िता के बयान पर मुफ्फिसल थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




