शहर में बेअसर, ग्रामीण क्षेत्रों में बंद रहे प्रतिष्ठान

Published at :26 Jan 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में बेअसर, ग्रामीण क्षेत्रों में बंद रहे प्रतिष्ठान

किरीबुरू/चाईबासा : माओवादियों का बिहार-झारखंड बंद का मामूली असर लौहांचल में देखने को मिला. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने फरजी मुठभेड, पुलिसिया दमन व बिहार में अघोषित ऑपरेशन के विरोध में सोमवार को झारखंड-बिहार बंद बुलाया था. बंद की वजह से लंबी दूरी की यात्री बसों व अन्य वाहनों का परिचालन पर मिला-जुला असर रहा. […]

विज्ञापन

किरीबुरू/चाईबासा : माओवादियों का बिहार-झारखंड बंद का मामूली असर लौहांचल में देखने को मिला. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने फरजी मुठभेड, पुलिसिया दमन व बिहार में अघोषित ऑपरेशन के विरोध में सोमवार को झारखंड-बिहार बंद बुलाया था. बंद की वजह से लंबी दूरी की यात्री बसों व अन्य वाहनों का परिचालन पर मिला-जुला असर रहा. ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन कम चले. जबकि शहरी क्षेत्रों में वाहनों का परिचालन सामान्य रहा.

प्राइवेट खादानों में उत्पादन व माल ढुलाई का कार्य बंद रहा. बंद के दौरान कहीं अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने मुख्य सड़कों समेत संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी थी. जवान सड़कों पर गश्त करते देखे गये.

उधर चाईबासा के शहरी इलाकों में बंद का असर नहीं दिखा. लंबी दूरी के सिर्फ एक-दो बसों को छोड सभी वाहन निर्धारित समय पर रवाना हुए. हालांकि पुलिस चौक-चौराहे पर गश्त लगाती रही. बंदी को लेकर ट्रेन व स्टेशन में भी सुरक्षा कड़ी रखी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola