खिड़की से घर में घुस रहा युवक गिरा, मौत

Published at :24 Jan 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
खिड़की से घर में घुस रहा युवक गिरा, मौत

चाईबासा : पहले तल्ले में स्थित अपने कमरे में खिड़की से धुसने के क्रम में गिरने से ओड़िशा के राउरकेला निवासी बबलू पूर्ति (32) की मौत हो गयी. झींकपानी पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा है. बताया जाता है कि बबलू वर्तमान झींकपानी थाना अंतर्गत कुदाहातु […]

विज्ञापन

चाईबासा : पहले तल्ले में स्थित अपने कमरे में खिड़की से धुसने के क्रम में गिरने से ओड़िशा के राउरकेला निवासी बबलू पूर्ति (32) की मौत हो गयी. झींकपानी पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा है. बताया जाता है कि बबलू वर्तमान झींकपानी थाना अंतर्गत कुदाहातु में रहकर आइटीआइ कॉलेज में पेंटर का काम करता था. पिछली रात वह कहीं घुमने गया था. लौटने में उसे देर हो गयी. उसके साथी कमरा बंद कर सो गये थे.

इस कारण वह पहले तल्ले में स्थित अपने कमरे में खिड़की से घुसने की कोशिश कर रहा था. शराब के नशे में होने के कारण संतुलन बिगड़ने से वह ऊपर से नीचे गिर पड़ा. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी. सूचना मिलने पर साथियों ने पुलिस को सूचित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola