टोंटो : हत्यारे को उम्र कैद

Published at :24 Jan 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
टोंटो : हत्यारे को उम्र कैद

चाईबासा : दुष्कर्म में विफल होने पर रिश्ते में भाभी की रॉड मारकर हत्या करने वाले लोंदो लागुरी को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राजनंदन राय की अदालत ने आजीवन कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. टोंटो थाना क्षेत्र के सिरिंगसिया निवासी व मृतका के पति मटकम लागुरी ने 27 नवंबर 2010 […]

विज्ञापन

चाईबासा : दुष्कर्म में विफल होने पर रिश्ते में भाभी की रॉड मारकर हत्या करने वाले लोंदो लागुरी को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राजनंदन राय की अदालत ने आजीवन कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है. टोंटो थाना क्षेत्र के सिरिंगसिया निवासी व मृतका के पति मटकम लागुरी ने 27 नवंबर 2010 को दर्ज प्राथमिकी में बताया था

कि 26 नवंबर की रात 8.30 बजे गांव के लोंदो लागुरी ने घर में अकेली पाकर उसकी पत्नी बेलमती लागुरी के साथ पहले दुष्कर्म करने का प्रयास किया. िवरोध करने पर लोहे के रॉड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी पत्नी की मौत हो गयी. मरने से पहले पीड़िता ने बताया था कि लोंदो ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की तथा विरोध करने पर उस पर रॉड से मारा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola