दो प्रधान शिक्षकों के निलंबन का आदेश

Published at :08 Dec 2013 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
दो प्रधान शिक्षकों के निलंबन का आदेश

शिक्षा की समीक्षा चाईबासा : असैनिक निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उपायुक्त ने खुंटपानी प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़ा लागिया के प्रधान शिक्षक धनश्याम बानरा को निलंबित कर दिया है. असैनिक निर्माण कार्य नहीं करने के आरोप में पूर्व से धनश्याम बानरा की वेतन बंदी की कार्रवाई चल रही है. मध्य विद्यालय […]

विज्ञापन

शिक्षा की समीक्षा

चाईबासा : असैनिक निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उपायुक्त ने खुंटपानी प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़ा लागिया के प्रधान शिक्षक धनश्याम बानरा को निलंबित कर दिया है. असैनिक निर्माण कार्य नहीं करने के आरोप में पूर्व से धनश्याम बानरा की वेतन बंदी की कार्रवाई चल रही है.

मध्य विद्यालय बड़ी बाजार के प्रधान शिक्षक द्वारा असैनिक निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. पैसा निकासी के बाद असैनिक काम नहीं करने के आरोप में मंझारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुनुलता के प्रधान शिक्षक महेश गोप पर एफआइआर करने का आदेश दिया है.

यह आदेश उपायुक्त ने शिक्षा की समीक्षा बैठक में दिया है. इसके साथ ही उपायुक्त ने सीजनल हॉस्टल खोलने की दिशा में प्रयास तेज करने, विद्यालय से बाहर रह रहे कुल 150 बच्चों में से शेष बचे 87 बच्चों को आवासीय सुविधा दिलाते हुए शिक्षा देने तथा आगामी मैट्रिक की परीक्षा में जिले का रिजल्ट बेहतर करने के रेमेडिल कोचिंग खोलने का निर्देश दिया. मौके पर डीएसइ बीना कुमारी, अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी अनुप केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola