बहरागोड़ा में कृषि तकनीकी सूचना केंद्र भवन अधूरा

Published at :05 Dec 2013 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा में कृषि तकनीकी सूचना केंद्र भवन अधूरा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वीकृत कृषि तकनीकी सूचना केंद्र भवन विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से कई साल से अधूरा पड़ा है. इसकी खबर लेने वाला कोई नहीं है. 12,57,200 की लागत से स्वीकृत इस भवन के ठेकेदार बीएन सिंह हैं. योजना स्थल पर बोर्ड भी लगा हुआ है, परंतु निर्माण कार्य […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वीकृत कृषि तकनीकी सूचना केंद्र भवन विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से कई साल से अधूरा पड़ा है. इसकी खबर लेने वाला कोई नहीं है.

12,57,200 की लागत से स्वीकृत इस भवन के ठेकेदार बीएन सिंह हैं. योजना स्थल पर बोर्ड भी लगा हुआ है, परंतु निर्माण कार्य पिछले एक साल से बंद पड़ा है. समर सेबुल का काम भी अधूरा पड़ा हुआ है. प्रखंड के पदाधिकारियों को भी इस भवन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है. ज्ञात हो कि प्रखंड परिसर में ही 250 मीट्रिक टन का गोदाम भी चार साल से अधूरा पड़ा हुआ है.इसका शिलान्यास वर्ष 2010 में दो फरवरी को विधायक विद्युत वरण महतो ने नारियल फोड़ कर किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola