साझा कार्यक्रम से मुकरी सरकार : रघुवर

Published at :01 Dec 2013 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
साझा कार्यक्रम से मुकरी सरकार : रघुवर

चाईबासा : लोक लेखा समिति के अध्यक्ष व जमशेदपुर पूर्व से विधायक रघुवार दास ने बालू घाटों के नीलामी के मामले में सरकार पर साझा कार्यक्रम से मुकरने का आरोप लगाया है. कहा कि सरकार बनने के बाद इनके साझा कार्यक्रम के पाचवें नंबर पर प्राकृतिक संसाधनों पर झारखंड वासियों का हक देने की बात […]

विज्ञापन

चाईबासा : लोक लेखा समिति के अध्यक्ष व जमशेदपुर पूर्व से विधायक रघुवार दास ने बालू घाटों के नीलामी के मामले में सरकार पर साझा कार्यक्रम से मुकरने का आरोप लगाया है. कहा कि सरकार बनने के बाद इनके साझा कार्यक्रम के पाचवें नंबर पर प्राकृतिक संसाधनों पर झारखंड वासियों का हक देने की बात कही गयी थी.

लेकिन सरकार अब इससे मुकर कर बाहरी राज्य के लोगों को बालू घाटों का ठेका देने में लगी है. उन्होंने बालू घाटों की नीलामी पंचायत के जरिये कराने व उपायुक्त बालू के स्तर पर दर निर्धारण की बात कही.

प्रदेश के विकास तथा योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये जहां स्थायी सरकार की जरूरत बताते हुए रघुवर ने कहा कि क्षेत्रीय दल अपनी सोच के कारण राष्ट्र के विकास में बाधक बने हुए है. उन्होंने कहा कि भाजपा स्थानीयता को परिभाषित करने की हिमायती है, पर झारखंड नामधारी पार्टियां इस मुद्दे राजनीति कर रही है. रघुवर दास ने कहा कि मोदी केवल बीजेपी की ही नहीं लोगों के भी स्वाभाविक पसंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola