एजेंसी पर बढ़ाया दबाव

Published at :29 Nov 2013 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
एजेंसी पर बढ़ाया दबाव

चाईबासा : शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति को लेकर अब तक शांत पड़ी नगर पर्षद की टीम अचानक सक्रिय हो गयी है. गुरुवार की शाम नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग की अगुवाई में पूरी टीम पेयजल कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार मिश्र से मिलने पहुंच गयी. टीम ने योजना के प्रगति पर कार्यपालक अभियंता से विस्तार […]

विज्ञापन

चाईबासा : शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति को लेकर अब तक शांत पड़ी नगर पर्षद की टीम अचानक सक्रिय हो गयी है. गुरुवार की शाम नगर पर्षद अध्यक्ष नीला नाग की अगुवाई में पूरी टीम पेयजल कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार मिश्र से मिलने पहुंच गयी. टीम ने योजना के प्रगति पर कार्यपालक अभियंता से विस्तार से जानकारी ली.

नगर पर्षद की टीम ने पेयजल योजना में कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए आन द स्पॉट स्थल का निरीक्षण करने की इच्छा जताकर योजना की निर्माण एजेंसी पर दबाव बढ़ा दिया है. हालांकि शाम हो जाने के कारण 12 दिसंबर को संवेदक की उपस्थिति में कार्यस्थल निरीक्षण का निर्णय लिया गया.

नगर पर्षद अध्यक्ष ने छह माह बाद भी कार्य की प्रगति पर नाराजगी जतायी है तो पेयजल कार्यपालक अभियंता ने निर्माण कार्य पर एजेंसी से जबाव-तलब करने और संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर कार्रवाई की बात कही है. टीम में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार, पार्षद रत्ना चक्रवर्ती, इनमुल हक, बेला जराई व अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola