विस में उठेगी कंबल की संख्या बढ़ाने को मांग

Published at :28 Nov 2013 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
विस में उठेगी कंबल की संख्या बढ़ाने को मांग

चाईबासा : जिले में सरकार की ओर से आवंटित कंबल की संख्या काफी कम है. जिले को लगातार तीन साल से 5227 कंबल ही मिल रहे हैं. इस मामले को प्रभात खबर ने अपने 24 नवंबर के अंक में ‘न गरीब बढ़े न कंबल’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसको विधानसभा की महिला […]

विज्ञापन

चाईबासा : जिले में सरकार की ओर से आवंटित कंबल की संख्या काफी कम है. जिले को लगातार तीन साल से 5227 कंबल ही मिल रहे हैं. इस मामले को प्रभात खबर ने अपने 24 नवंबर के अंक में ‘न गरीब बढ़े न कंबल’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था.

इसको विधानसभा की महिला व बाल विकास समिति की सदस्य विमला प्रधान ने गंभीरता से लिया है. श्रीमती प्रधान ने कहा है कि वे इसे लेकर विधानसभा समिति को पत्र लिखेंगी. सदस्या ने इसे उच्च स्तरीय चूक मानते हुए यह भी कहा कि जिला स्तर से भी इस संबंध में आला अधिकारियों या सरकार को सूचना देनी चाहिए थी.

महिला व बाल विकास समिति की अध्यक्ष मेनका सरदार, विधायक कुंती देवी, विमला प्रधान, सुधा चौधरी, चाईबासा पहुंची थी. समिति ने देर शाम आरडीडीइ भलेरियन तिर्की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कामेश्वर झा और विभिन्न प्रखंडों की सीडीपीओ के साथ समीक्षा बैठक की.

प्रभात खबर से बातचीत में प्रधान ने कहा कि वे समिति की अध्यक्ष के साथ गुरुवार शिक्षा, स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग की ओर से किये गये कामों का स्पॉट निरीक्षण करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola