प्रेमी की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

चाईबासा : प्रेमिका से मिलने आये प्रमी की गला दबा कर हत्या करने के मामले में पंड्राशाली पुलिस ने प्रेमिका के दो भाइयों महेश्वर बानरा व सोना राम बानरा को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. सोमवार को इन्हें विचार के लिये कोर्ट में पेश किया जायेगा. घटना के संबंध […]
चाईबासा : प्रेमिका से मिलने आये प्रमी की गला दबा कर हत्या करने के मामले में पंड्राशाली पुलिस ने प्रेमिका के दो भाइयों महेश्वर बानरा व सोना राम बानरा को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
सोमवार को इन्हें विचार के लिये कोर्ट में पेश किया जायेगा. घटना के संबंध में मिली सूचना के मुताबिक राजनगर थ़ाना के फुआ गांव निवासी राम सरदार का पंड्राशाली पुलिस चौकी अंतर्गत खुंटी गांव निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था. 16 नवंबर की सुबह वह अपनी प्रेमिका से मिलने गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित जंगल में पहुंचा था. यहां दोनों बातें कर रहे थे.
इस दौरान प्रेमिका का अपने भाई महेश्वर बानरा तथा चचेरा भाई सोनाराम बानरा वहां पहुंच गया. दोनों ने पहले राम सरदार के साथ मारपीट की. बाद में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. 23 नवंबर को जंगल गये कुछ ग्रामीणों ने शव को देख ग्रामीण मुंडा को सूचित किया.
मुंडा की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को जब्त किया. पहचान होने पर पुलिस ने राम सरदार के चाचा कैरव सरदार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मामला प्रेम प्रसंग का सामने आने पर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में देर नहीं की. रविवार को दोनों आरोपियों को मुफ्फसिल थाना लाया गया. आरोपियों से डीएसपी मुख्यालय वैद्यनाथ सिंह ने भी घंटों पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




