पानी व बिजली के लिए रेलवे ट्रैक किया जाम

टोंटो : पानी व बिजली की मांग को लेकर झींकपानी नीचे हाटिंग वासियों ने एसीसी झींकपानी के पूर्वी गेट के पास रेलवे ट्रैक को आज सुबह जाम कर दिया. जिससे कंपनी के अंदर लोड रैक दो घंटे तक फंसा रहा. कंपनी द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम हटाया. एसीसी प्लांट के […]
टोंटो : पानी व बिजली की मांग को लेकर झींकपानी नीचे हाटिंग वासियों ने एसीसी झींकपानी के पूर्वी गेट के पास रेलवे ट्रैक को आज सुबह जाम कर दिया. जिससे कंपनी के अंदर लोड रैक दो घंटे तक फंसा रहा.
कंपनी द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम हटाया. एसीसी प्लांट के पूर्वी रेलवे गेट के पास बसे हाटिंग में कंपनी द्वारा पानी व बिजली उपलब्ध कराया गया था. विगत छह माह से पानी व बिजली सप्लाइ कंपनी ने बंद कर दिया था. जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने आज रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




