दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत, हत्या का संदेह

Published at :23 Oct 2013 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत, हत्या का संदेह

झींकपानी/चाईबासा : एनएच 75 पर झींकपानी स्थित रूंगटा क्रशर के पास सड़क दुर्घटना में घायल जोड़ापोखर निवासी जगदीश दास के बड़े बेटे राजेंद्र दास (25) की मौत सदर अस्पताल में हो गयी. उसे सोमवार रात 8 बजे वाहन की चपेट में आने के बाद भर्ती कराया गया था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों […]

विज्ञापन

झींकपानी/चाईबासा : एनएच 75 पर झींकपानी स्थित रूंगटा क्रशर के पास सड़क दुर्घटना में घायल जोड़ापोखर निवासी जगदीश दास के बड़े बेटे राजेंद्र दास (25) की मौत सदर अस्पताल में हो गयी. उसे सोमवार रात 8 बजे वाहन की चपेट में आने के बाद भर्ती कराया गया था.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. उधर राजेंद्र दास की मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि युवक को प्रेम प्रसंग में मारा गया है. अब तक दुर्घटना के कारण बने वाहन का पता नहीं चल पाने के कारण इस संदेह को बल मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola