बहरागोड़ा में रथ यात्रा 18 को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2015 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में 18 जुलाई को महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने की तैयारियां जोरों पर है. बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर, लाउडंका, मानुषमुड़िया, मौदा, केशरदा आदि जगहों पर धूमधाम से रथ यात्रा निकाली जाती है. इसके लिए कमेटियों द्वारा रथ निर्माण एवं सजावट का काम किया जा रहा है. बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में 18 जुलाई को महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने की तैयारियां जोरों पर है. बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर, लाउडंका, मानुषमुड़िया, मौदा, केशरदा आदि जगहों पर धूमधाम से रथ यात्रा निकाली जाती है. इसके लिए कमेटियों द्वारा रथ निर्माण एवं सजावट का काम किया जा रहा है. बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में रथ का निर्माण हो गया है.
जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठा कर कालीबाड़ी के समीप मौसीबाड़ी पहुंचाया जाता है. भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है. क्षेत्र के सभी जगन्नाथ मंदिरों में होने वाली रथ यात्रा की जगन्नाथ चेतना सेवा कमेटी शाखा द्वारा देख रेख किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




