West Singhbhum News : पांच लाख की लकड़ी समेत ट्रक को किया जब्त, 50 पीस लदा था बोटा
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 May 2025 9:47 PM
पांच लाख की लकड़ी समेत ट्रक को किया जब्त, 50 पीस लदा था बोटा
चक्रधरपुर. बंदगांव थाना के पोड़ाहाट वन क्षेत्र में सोंगरा और केरा वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए चीरुबेड़ा से अवैध लकड़ी से लदे ट्रक को जब्त किया है. वन कर्मियों को देख चालक समेत लकड़ी माफिया मौके से फरार हो गये. जब्त लकड़ी की कीमत पांच लाख रुपये बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार पोड़ाहाट वन प्रक्षेत्र के सोंगरा-केरा वन क्षेत्र अधिकारी ललन उरांव को गुरुवार रात 11 बजे सूचना मिली कि पोड़ाहाट वन क्षेत्र के बंदगांव थाना क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी की जा रही है. रेंजर श्री उरांव ने गुरुवार रात में टीम गठित कर प्रभारी वनपाल कुंदन प्रसाद के नेतृत्व में टीम को रवाना किया. शुक्रवार की अहले सुबह लगभग 4 बजे वन विभाग की टीम जब बंदगांव प्रखंड के टेबो बीट के चीरुबेड़ा में देखा कि एक 12 चक्का ट्रक (जेएच 01बी 03752) पर साल बोटा से लदा ट्रक खड़ा था. वहीं वन विभाग की टीम को देख ट्रक के चालक-खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. इसके बाद वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से लदे ट्रक को जब्त कर लिया. लकड़ी को जब्त कर चक्रधरपुर कार्यालय लाया गया है. जांच में पता चला कि ट्रक में 50 साल लकड़ी का बोटा लदा हुआ है. इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये हैं. वन विभाग ने लकड़ी माफिया और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गया है. अधिकारी ने बताया कि जल्द ही लकड़ी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. टीम में प्रभारी वनपाल कुंदन प्रसाद समेत अश्विनी प्रधान, श्यामलाल बोदरा, रायसिंह बोदरा, सोमा सुंडी आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










