पश्चिम सिंहभूम झारखंड का मॉडल जिला बनेगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी : नोवामुंडी के कोटगढ़ में आयोजित जनसंवाद में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भष्टाचार पर लगाम लगाने की घोषणा की. मुखिया गरीबों के इंदिरा आवास में पैसे ले रहे हैं, तो शिकायत 181 पर करें. दोषी मुखिया जेल भेजे जायेंगे. सीएम ने जनता से पूछा कि इंदिरा आवास में आप लोग घूस देते हैं कि […]
विज्ञापन
नोवामुंडी : नोवामुंडी के कोटगढ़ में आयोजित जनसंवाद में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भष्टाचार पर लगाम लगाने की घोषणा की. मुखिया गरीबों के इंदिरा आवास में पैसे ले रहे हैं, तो शिकायत 181 पर करें. दोषी मुखिया जेल भेजे जायेंगे. सीएम ने जनता से पूछा कि इंदिरा आवास में आप लोग घूस देते हैं कि नहीं. जनता ने कहा मुखिया घूस लेता है.
सेल की गुवा खान से किशोर कुमार ने बिरसानगर का विस्थापन का मुद्दा उठाया. इस पर सीएम ने दो टूक लहजे में कहा कि लीज एरिया से हो अथवा किसी भी प्रकार के विस्थापन, विस्थापित करने के पूर्व पुनर्वास करना होगा. जहां मौलिक सुविधाएं मसलन पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार घर बनाना कर देना होगा. पहले जैसा अब नहीं चलेगा.
प्रशासन को ध्यान रखना है कि सारी सुविधाएं कंपनी दे रही हैं कि नहीं. कोटगढ़ के मुखिया रमेश तिरिया ने बीपीएल कार्ड का मुद्दा उठाया. इस पर सीएम ने कहा कि बीपीएल सूची हटने वाली है. ग्राम सभा में सही लाभुकों का ईमानदारीपूर्वक चयन करें. अगले वित्तीय वर्ष से लागू हो जायेगी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पश्चिम सिंहभूम में 80 फीसदी जनता को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है. जिला परिषद देवकी कुमारी द्वारा बिना जमीन वालों का शौचालय नहीं बनने की समस्या पर सीएम ने कहा कि जमीन रहे अथवा नहीं रहे, शौचालय बनाना है. घर-घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाना है. इसके लिए काम हो रहा है.
जिप सदस्य लक्ष्मी सुरेन ने आंधी-तूफान से बिना पट्टे की जमीन पर बने मकानों को हुई क्षति पर अंचल द्वारा मुआवजा नहीं देने का मुद्दा उठाया. इस पर सीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की क्षति होगी तो सरकार मुआवजा देगी. आगजनी को भी मुआवजा में शामिल कराया जा रहा है. बड़ाजामदा के राजकुमार गुप्ता ने खासमहल की लीज रिन्युअल में लेट-लतीफी का मामला उठाया. इस पर सीएम ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत काम होगा. डीसी को मामले का निष्पादन करने का अधिकार दे दिया गया है.
दो माह में क्लियरेंस होगा. मतियास सुरेन ने टाटा स्टील में नियुक्ति के लिए परीक्षाफल नहीं निकालने के सवाल पर सीएम ने कहा कि सभी कॉरपोरेट सेक्टर को स्थानीय लोगों को ट्रेंड कर रोजगार देने में प्राथमिकता देने को कहा गया है. टाटीबा के बिरहोर विष्णु व दशरथ के सवालों के जवाब में सीएम ने कहा कि आदिम जनजाति के लिए सरकार एक माह के अंदर सिपाही की बहाली करेगी.
सांतवीं पास युवक-युवतियों को लिया जायेगा.
दुमका-पलामू में हेड क्वार्टर बनाया जायेगा. आदिम जनजाति को सरकार 600 रुपये पेंशन भी देगी. मेघनाथ खिलाड़ ने पांच वर्ष से बंद पड़े बोकारो रेलवे लोडिंग साइडिंग को खुलवाने के मसले पर सीएम ने कहा कि मामला हाइकोर्ट में है. सरकार कार्रवाई कर रही है. शीघ्र निष्पादन किया जायेगा. गुवा में बंद पड़े आइटीआइ को सेल कंपनी द्वारा खुलवाने का भी भरोसा दिलाया गया. विधायक गीता कोड़ा ने भी सीएम को लौहांचल की ज्वलंत समस्याएं क्रशर माइंस, मेडिकल कॉलेज समेत अनेक बिंदुओं पर निराकरण की मांग की.
इस मौके पर सांसद लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपीन पूर्ति, आनंद सिंह, बाबूलाल मांझी, रामा पांडेय, उमा निषाद समेत अनेक मौजूद थे. मंच पर सीएम नहीं बैठे. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद जनता की भीड़ में जाकर कुर्सी पर बैठ गये. कहा जन संवाद जनता के बीच करना है, मंच की जरूरत नहीं.
नक्सलियों को दिया संकेत, कहा-सहयोग करें
उन्होंने नक्सलियों के बारे में कहा कि दुनिया बदल रही है. पहाड़ के लोग शांति व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं. विकास के लिए सुरक्षा शांति में सहयोग करें. समाज की मुख्यधारा से भटके लोग विकास से जुड़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




