एसीसी में लोडिंग शुरू अनलोडिंग अब भी ठप

Published at :17 Jun 2015 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
एसीसी में लोडिंग शुरू अनलोडिंग अब भी ठप

चाईबासा/झींकपानी : चाईबासा सीमेंट वकर्स झींकपानी में झारखंड जेनरल कामगार यूनियन द्वारा चलाये जा रहे अनिश्चतकालीन हड़ताल के छठवे दिन भी ठेका मजदूर काम पर नहीं आये. हड़ताल के कारण जहां ठेका मजदूर घरों में दुबक कर बैठे रहे तो वहीं लोडिंग मजदूरों ने काम शुरू कर दिया. लोडिंग मजदूरों के काम पर आने से […]

विज्ञापन
चाईबासा/झींकपानी : चाईबासा सीमेंट वकर्स झींकपानी में झारखंड जेनरल कामगार यूनियन द्वारा चलाये जा रहे अनिश्चतकालीन हड़ताल के छठवे दिन भी ठेका मजदूर काम पर नहीं आये. हड़ताल के कारण जहां ठेका मजदूर घरों में दुबक कर बैठे रहे तो वहीं लोडिंग मजदूरों ने काम शुरू कर दिया.
लोडिंग मजदूरों के काम पर आने से कंपनी का डिस्पैच शुरू हो गया है. जबकि कारखाना के अन्य अनलोडिंग व ठेका मजदूर मंगलवार को भी हड़ताल के समर्थन में जमे रहे. गौरतलब हो कि विभिन्न मांगों को लेकर ठेका झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के बैनर तले विगत 11 जून से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर है.
लोडिंग मजदूरों ने काम शुरू करने पर मजदूरों का हड़ताल कुंद पड़ता लग रहा था. अन्य ठेका मजदूरों के काम पर नहीं आने से प्रबंधन की परेशानी पुन: बढ़ गयी है. एसीसी गेट पर आज पुलिस की तैनाती बड़े पैमाने पर की गयी थी. पश्चिमी गेट से ही ठेका मजदूरों की विशेष रूप से प्रवेश कराया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola