जमीन विवाद में चाचाओं ने भतीजे को मार डाला

Published at :16 Jun 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में चाचाओं ने भतीजे को मार डाला

झींकपानी : टोंटो थाना अंतर्गत टेंसरा क्षेत्र के बांधाबेड़ा में जमीन विवाद में दो चाचा रामराय सिद्धू व मानसिंह सिद्धू ने मिलकर अपने भतीजे डिबर सिद्धू (25) की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी. घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है. ॅ बांधाबेड़ा के कोड़ेजोड़ा टोला का निवासी है. घटना के समय […]

विज्ञापन

झींकपानी : टोंटो थाना अंतर्गत टेंसरा क्षेत्र के बांधाबेड़ा में जमीन विवाद में दो चाचा रामराय सिद्धू व मानसिंह सिद्धू ने मिलकर अपने भतीजे डिबर सिद्धू (25) की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी. घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है. ॅ बांधाबेड़ा के कोड़ेजोड़ा टोला का निवासी है. घटना के समय डिबर टोंटो बाजार से घर लौट रहा था. उसे अकेला पाकर दोनों चाचा उस पर टूट पड़े. पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया था.

घर नहीं लौटने पर शनिवार को घरावालों ने उसकी खोज की. इस क्रम में नाले के पास डिबर का शव मिला. परिजनों ने घटना की सूचना रविवार की देर शाम पुलिस को दी थी. टोंटो थाना प्रभारी गजेंद्र दास सोमवार की सुबह तीन बजे थाने से 62 किलोमीटर दूर बांधाबेड़ा पहुंचे थे. इसके बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया. मृतक की चाची लेबोगा सिद्धू की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिबर की चाची लेबोगा के मुताबिक दोनों आरोपियों ने इससे पूर्व डिबर के पिता की भी जमीन विवाद में ही हत्या कर दी थी. इनकी नजर काफी दिनों से डिबर के इस जमीन पर थी. दोनों किसी भी हालत में डिबर को रास्ते से हटाना चाह रहे थे. इस क्रम में शनिवार को मौका मिलते ही घटना को चाचाओं नेअंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों चाचा गांव से फरार बताये जा रहे है. पुलिस दोनों चाचा की की सरगर्मी से तलाशकर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola