सीएम का नोवामुंडी दौरा 19 व 20 को

Published at :16 Jun 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम का नोवामुंडी दौरा 19 व 20 को

नोवामुंडी : मुख्यमंत्री रघुवर दास के 19 व 20 जून को नोवामुंडी प्रखंड के प्रस्तावित दौरे को हरी झंडी मिल गयी है. यह जानकारी सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने रांची से दूरभाष पर दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दो दिवसीय दौरे की स्वीकृति ली गयी. इससे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो सकेगा. […]

विज्ञापन
नोवामुंडी : मुख्यमंत्री रघुवर दास के 19 व 20 जून को नोवामुंडी प्रखंड के प्रस्तावित दौरे को हरी झंडी मिल गयी है. यह जानकारी सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने रांची से दूरभाष पर दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दो दिवसीय दौरे की स्वीकृति ली गयी. इससे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो सकेगा.
उन्होंने बताया कि 19 जून को छोटानागरा में सीएम सारंडावासियों के साथ जन संवाद करेंगे. रात्रि में किरीबुरू गेस्ट हाउस में विश्रम करेंगे. 20 जून को टाटिबा में बिरहोर परिवारों की समस्याओं से रू-ब-रू होंगे. सड़क मार्ग से नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़ गांव पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुन कर चाईबासा सड़क मार्ग से ही जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola