एनएच 75 पर ट्रेलर व इंडिगो में टक्कर, सड़क जाम

Published at :16 Jun 2015 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच 75 पर ट्रेलर व इंडिगो में टक्कर, सड़क जाम

झींकपानी : एनएच 75 पर केलेंडे व गाजूबासा के बीच ट्रेलर व इंडिगो कार में टक्कर रविवार की रात 11.30 बजे हो गयी. दुर्घटना में पेड़ से टकराने के बाद ट्रेलर पलट गया. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इंडिगो चालक को कुछ चोटें आने की सूचना है. ट्रेलर (एनएल02-एल/8500) गम्हरिया […]

विज्ञापन
झींकपानी : एनएच 75 पर केलेंडे व गाजूबासा के बीच ट्रेलर व इंडिगो कार में टक्कर रविवार की रात 11.30 बजे हो गयी.
दुर्घटना में पेड़ से टकराने के बाद ट्रेलर पलट गया. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इंडिगो चालक को कुछ चोटें आने की सूचना है. ट्रेलर (एनएल02-एल/8500) गम्हरिया से आयरन लेकर झींकपानी के रवागांव स्थित साई स्पंज प्लांट आ रहा था. जबकि इंडिगो कार झींकपानी की ओर से चाईबासा की ओर जा रही थी.
घटनास्थल के पास दोनों गाड़ियों में टक्कर के बाद ट्रेलर पेड़ से टकराकर पलट गया. दुर्घटना के पश्चात ट्रेलर चालक फरार हो गया. इंडिगो सवार लोग भी रात में ही चले गये. इंडिगो में दो लोगों के सवार होने की बात कहीं जा रही है. जिनमें से चालक को हल्की चोटे आई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola