शराबियों ने एचएम कक्ष के पास बोतल रखी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया हाई स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्रएं शराबियों से त्रस्त हैं. आये दिन शराबी स्कूल भवन में बरामदे में शराब की बोतल और मांस के टुकड़े छोड़ देते हैं. सोमवार की सुबह प्रधानाध्यापक के कक्ष के पास शराब की खाली बोतल और मांस के टुकड़ों को रख छोड़ा था. प्रधानाध्यापक छोटा […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया हाई स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्रएं शराबियों से त्रस्त हैं. आये दिन शराबी स्कूल भवन में बरामदे में शराब की बोतल और मांस के टुकड़े छोड़ देते हैं.
सोमवार की सुबह प्रधानाध्यापक के कक्ष के पास शराब की खाली बोतल और मांस के टुकड़ों को रख छोड़ा था. प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू ने इसकी सूचना बड़शोल थाना को दी.
सूचना पाकर मुखिया अजरुन पूर्ति भी पहुंचे. प्रधानाध्यापक ने बताया कि शाम होते ही शराबी विद्यालय परिसर में घुस आते हैं. यहीं शरब पीते हैं और खाली बोतल तथा मांस के टुकड़े छोड़ देते हैं.
ऐसी घटना कई बार हुई है. उन्होंने कहा कि स्कूल भवन की दीवारों पर भी शरारती तत्व ईल बातें लिख देते हैं. इससे छात्र-छात्रओं को परेशानी होती है. विद्यालय की चहारदीवारी नहीं है. इसके कारण शराबी और शरारती तत्व रात में स्कूल में घुस आते हैं. मुखिया अजरुन पूर्ति ने इस घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इन दिनों शराब की बिक्री बढ़ गयी है. शराब की बोतलों को पहुंचाने के लिए एक तरह से मोबाइल सेवा शुरू हो गयी है. शराबी जहां भी चाहें शराब मंगवा सकते हैं. इससे क्षेत्र में बुरा प्रभाव पड़ रहा है. पुलिस इस पर रोक लगाये.
ताकि स्कूलों में शिक्षा का माहौल खराब नहीं हो. चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के मुखिया शिव चरण हंसदा ने भी इस घटना को दुखद बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




