दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, छह घायल

Published at :15 Jun 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, छह घायल

नोवामुंडी : नोवामुंडी में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, जबकि छह लोग घायल हो गये. घायलों में चार की स्थिति गंभीर है. पहली घटना नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर तोड़ेतोपा गांव के समीप हुई. यहां एक ही दिशा से आगे बढ़ने की होड़ में तीन बाइक आपस में टकरा गये. […]

विज्ञापन
नोवामुंडी : नोवामुंडी में रविवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, जबकि छह लोग घायल हो गये. घायलों में चार की स्थिति गंभीर है. पहली घटना नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर तोड़ेतोपा गांव के समीप हुई. यहां एक ही दिशा से आगे बढ़ने की होड़ में तीन बाइक आपस में टकरा गये.
इससे एक युवक की मौत हो गयी, वहीं पांच युवक घायल हो गये. दुर्घटना में तोड़ेतोपा गांव के दुला राम तिरिया की मौत हो गयी, वहीं विजय सोय व मंगल बारजो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. भीम बारजो व सुभाष बारजो की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है. घटना शाम पांच बजे की है. सभी घायल तोड़ेतोपा गांव के रहनेवाले हैं.
मिली जानकारी के अनुसार तीन बाइक पर सवार होकर सात युवक रजो पर्व में डांगुवापोसी पुरती दिघिया मेला देखने गये थे. लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गये.
दूसरी घटना नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप घटी. यहां खड़े टेलर में बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मेरलगड़ा गांव निवासी सानू बारजो की मौत हो गयी.
वहीं बाइक सवार एक युवती समेत दो लोग घायल हो गये. घायल युवती का नाम सीमा बारजो है. एक अन्य घायल युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. यह घटना रात्रि आठ बजे की है. सभी लोग रजो पर्व देख कर बाइक से कोटगढ़ से लौट रहे थे. घायलों को पुलिस ने नोवामुंडी के टिस्को अस्पताल में भरती कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola