डॉ लक्ष्मीश्री बनर्जी का पुराना वेतन बकाया का मामला

Published at :15 Jun 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ लक्ष्मीश्री बनर्जी का पुराना वेतन बकाया का मामला

जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय पूर्व प्रतिकुलपति (प्रोवीसी) डॉ लक्ष्मीश्री बनर्जी के लीव रिकॉर्ड (छुट्टियों के ब्योरा) की जांच कर रहा है. जानकारी के मुताबिक डॉ लक्ष्मीश्री बनर्जी का कुछ पुराना वेतन बकाया है. उन्होंने विश्वविद्यालय से भुगतान की मांग की थी. उसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से यह जांच आरंभ की गयी है. इस क्रम […]

विज्ञापन
जमशेदपुर/चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय पूर्व प्रतिकुलपति (प्रोवीसी) डॉ लक्ष्मीश्री बनर्जी के लीव रिकॉर्ड (छुट्टियों के ब्योरा) की जांच कर रहा है. जानकारी के मुताबिक डॉ लक्ष्मीश्री बनर्जी का कुछ पुराना वेतन बकाया है.
उन्होंने विश्वविद्यालय से भुगतान की मांग की थी. उसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से यह जांच आरंभ की गयी है. इस क्रम में डॉ लक्ष्मीश्री बनर्जी के डाल्टनगंज में पदस्थापना से लेकर अब तक की छुट्टियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डॉ बनर्जी अब तक की सारी छुट्टियां ले चुकी हैं.
वर्षो पूर्व शहर में हुए एक अगिAकांड में गंभीर रूप से प्रभावित होने के कारण उन्हें करीब छह महीने की छुट्टी मिली थी. इसके अलावा करीब एक-डेढ़ वर्ष तक छुट्टी पर रही थीं. छुट्टी की अवधि नहीं बतायी गयी है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन सबके मद्देनजर जांच अभी चल रही है. रिपोर्ट कुलपति को सौंपी जायेगी. रिपोर्ट के आधार पर ही वेतन भुगतान का निर्णय लिया जायेगा.
पूर्व प्रतिकुलपति डॉ लक्ष्मीश्री बनर्जी के लीव रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. इस क्रम में उनके द्वारा अब तक ली गयी सारी छुट्टियों का ब्योरा देखा जा रहा है. रिपोर्ट के आधार पर ही भुगतान के संबंध में कोई निर्णय लिया जायेगा.
डॉ आरपीपी सिंह, कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola