18 कॉलेजों की संबद्धता पर लिया जायेगा निर्णय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

संबद्धता कमेटी की बैठक 17 जून को चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में आगामी 17 जून को संबद्धता कमेटी की बैठक होगी, जिसमें 18 पुराने कॉलेज व एक नये कॉलेज की संबद्धता पर मुहर लग सकती है. पुराने कॉलेजों का संबंधन दीर्घीकरण किया जायेगा, तो एक नये कॉलेज को विवि की ओर से संबद्धता प्रदान करने […]
विज्ञापन
संबद्धता कमेटी की बैठक 17 जून को
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में आगामी 17 जून को संबद्धता कमेटी की बैठक होगी, जिसमें 18 पुराने कॉलेज व एक नये कॉलेज की संबद्धता पर मुहर लग सकती है. पुराने कॉलेजों का संबंधन दीर्घीकरण किया जायेगा, तो एक नये कॉलेज को विवि की ओर से संबद्धता प्रदान करने पर सहमति बन सकती है.
इनमें जमशेदपुर का जैन मैनेजमेंट एकेडमी मुख्य रूप से शामिल है. हालांकि इस पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. पुराने व नये कॉलेजों में विवि की टीम निरीक्षण कर चुकी है. टीम जांच की रिपोर्ट बना रही है. इसी रिपोर्ट के आधार पर संबंधन दीर्घीकरण पर कमेटी निर्णय लेगी. रिकार्ड व दस्तावेज में कमी मिलने पर कॉलेज संबंधन दीर्घीकरण के प्रस्ताव को विचारार्थ रखा जा सकता है. बैठक कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में होगी.
एचआरडी ने दिया स्थायी करने का दिया आदेश
कोल्हान विश्वविद्यालय को एचआरडी ने एक आदेश जारी किया है. आदेश के तहत अस्थायी कॉलेजों को स्थायी संबद्धता प्रदान करने का प्रयास करने करने को कहा गया है. साथ ही कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं की समय-समय पर जांच करते रहने का आदेश दिया गया है. यह आदेश राज्य के सभी विवि को दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




