टेंडर में कर रहे हैं हस्तक्षेप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : जल पथ प्रमंडल कार्यालय चक्रधरपुर के अभियंता व कर्मचारियों ने विधायक शशि भूषण सामाड के खिलाफ धमकी देने व विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया है. अभियंता व कर्मचारियों ने विभाग के अधीक्षण अभियंता चाईबासा को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है. पत्र में लिखा गया है कि शनिवार को विधायक श्री […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : जल पथ प्रमंडल कार्यालय चक्रधरपुर के अभियंता व कर्मचारियों ने विधायक शशि भूषण सामाड के खिलाफ धमकी देने व विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया है.
अभियंता व कर्मचारियों ने विभाग के अधीक्षण अभियंता चाईबासा को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है. पत्र में लिखा गया है कि शनिवार को विधायक श्री सामड अपने समर्थकों के साथ कार्यालय आये. इस क्रम में धमकी भरा लहजे में कहा कि प्रमंडल में लूट चल रहा है. सरकारी पैसों का गबन किया जा रहा है. एक ही संवेदक से कार्य किया जा रहा है. विधायक ने आदेश दिया गया कि सभी कार्य बंद कर दिया जाय अन्यथा अच्छा नहीं होगा.
सभी कार्यो की जांच अपने अभियंता से कराउंगा उसके बाद मेरे आदेश पर ही कार्य होगा. ऐसी परिस्थिति में हम सभी अभियंता व कर्मचारी कार्य करने में समक्ष नहीं है. सरकार से इस विकट परिस्थिति के लिये समुचित उपाय होने तक सभी कर्मचारी व अभियंता आपके कार्यालय में योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




