नक्सली बंदी मनोहरपुर व आनंदपुर में असरदार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर : माओवादी बंदी का दूसरे दिन में मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड समेत चिरिया आदि स्थानों में खासा असर देखा गया. छोटे-छोटे व रोजमर्रा के वस्तुओं के लिये लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मनोहरपुर मुख्य बाजार क्षेत्र हो अथवा ग्रामीण क्षेत्र के दुकानें पूर्णत: बंद रही . मनोहरपुर बाजार शुक्रवार की सुबह से […]
विज्ञापन
मनोहरपुर : माओवादी बंदी का दूसरे दिन में मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड समेत चिरिया आदि स्थानों में खासा असर देखा गया. छोटे-छोटे व रोजमर्रा के वस्तुओं के लिये लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मनोहरपुर मुख्य बाजार क्षेत्र हो अथवा ग्रामीण क्षेत्र के दुकानें पूर्णत: बंद रही .
मनोहरपुर बाजार शुक्रवार की सुबह से ही बंद है.बंद के दौरान मनोहरपुर व आनंदपुर क्षेत्र के तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठान, बैंक, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय बंद रहे. मनोहरपुर से आनंदपुर मार्ग पर यात्री वाहनों का परिचालन इक्का-दुक्का ही हुआ.मनोहरपुर से लंबी दूरी जाने वाली बसें नहीं चली.
रेलवे परिचालन पर किसी तरह से माओवादी बंदी का प्रभाव नहीं दिखा. आनंदपुर प्रखंड में बंद का प्रभाव असरदार रहा.आनंदपुर प्रखंड के भालडुंगरी चौक,बाजार टांड,नारायण टोला आदि बाजार क्षेत्र के तमाम दुकाने बंद रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




