पेड़ गिरने से उपायुक्त आवास की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा में गुरुवार की दोपहर 12.45 से एक बजे तक हुई आंधी बारिश ने फिर से तबाही मचायी. गुटूसाई मोहल्ले में सीरीश का पेड़ गिरने से सुनील हांसदा का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. दूसरी ओर उपायुक्त आवास का एक पेड़ चहारदिवारी तोड़कर सड़क पर आ गिरा. जिससे सड़क मार्ग घंटों बाधित रहा. इसके […]
विज्ञापन
चाईबासा : चाईबासा में गुरुवार की दोपहर 12.45 से एक बजे तक हुई आंधी बारिश ने फिर से तबाही मचायी. गुटूसाई मोहल्ले में सीरीश का पेड़ गिरने से सुनील हांसदा का मकान क्षतिग्रस्त हो गया.
दूसरी ओर उपायुक्त आवास का एक पेड़ चहारदिवारी तोड़कर सड़क पर आ गिरा. जिससे सड़क मार्ग घंटों बाधित रहा. इसके अलावे तांबो चौक, जिला न्यायाधीश के आवास के पास, पुलिस लाइन, मतकमहातु समेत विभिन्न जगहों पर पेड़ों की डाली टूटने की बात सामने आयी है. डाली टूट कर गिरने से दो लोगों को मामूली चोट आयी है.
आंधी के साथ बारिश होने तथा कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की बात कहीं जा रही है. दूसरी ओर तेज आंधी से आयी बारिश ने लोगों को मात्र दो से तीन घंटे तक ही गर्मी से छुटकारा दिलाया. इसके बाद लोगों ने पहले की तरह गर्मी महसूस की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




