गुवा में छात्र ने लगायी फांसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

गुवा : कल्याण नगर निवासी अमरेश पाठक की पुत्री ज्योति कुमारी ने (18) ने गुरुवार को घर में ही ओढ़नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव घर में ही लटकता पाया गया. ज्योति का इंटर में परिणाम खराब हो गया था. ज्योति की मौत से गमगीन परिजनों ने बताया कि परीक्षा का परिणाम […]
विज्ञापन
गुवा : कल्याण नगर निवासी अमरेश पाठक की पुत्री ज्योति कुमारी ने (18) ने गुरुवार को घर में ही ओढ़नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव घर में ही लटकता पाया गया. ज्योति का इंटर में परिणाम खराब हो गया था.
ज्योति की मौत से गमगीन परिजनों ने बताया कि परीक्षा का परिणाम निकलने के बाद से ही ज्योति खोयी-खोयी थी. लेकिन हमें यह आशंका नहीं थी कि वह इतना बढ़ा कदम उठा लेगी. ज्योति जामबड़ा में कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. ज्योति के आत्महत्या करने से पूरा गांव शोक में है. किसी को यह आभास नहीं था कि परीक्षा परिणाम को लेक ज्योति आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




