मनरेगा : मरने के बाद भी काम करता रहा सूरजा

चाईबासा : मरने के बाद भी एक मजदूर की उपस्थित मनरेगा जॉब कार्ड में दिखायी गयी है. यहां तक की उसका वेतन की भी भुगतान किया गया है. यह मामला टोंटो प्रखंड के पुरनापानी पंचायत अंतर्गत डुंडूचू गांव का है. जागृति संगठन सेवा के संयोजक मानकी तुबिद का आरोप है कि गांव के सूरजा सुंडी […]
चाईबासा : मरने के बाद भी एक मजदूर की उपस्थित मनरेगा जॉब कार्ड में दिखायी गयी है. यहां तक की उसका वेतन की भी भुगतान किया गया है. यह मामला टोंटो प्रखंड के पुरनापानी पंचायत अंतर्गत डुंडूचू गांव का है. जागृति संगठन सेवा के संयोजक मानकी तुबिद का आरोप है कि गांव के सूरजा सुंडी की तीन साल पहले ही मौत चुकी है.
लेकिन गांव में मनरेगा योजना के तहत बागनाबासा स्कूल से मुख्य सड़क तक एक किमी मुरूम पथ निर्माण योजना में 6 फरवरी 2014 से 11 फरवरी 2014 तक उसके द्वारा काम किये जाने की बात दिखाकर हाजिरी बनायी गयी है. जबकि उसकी मौत उक्त तिथि से पूर्व ही हो गयी थी. इधर, स्व सुंडी की पत्नी तुलसी सुंडी ने इस योजना में काम नहीं करने की बात कही है. उन्होंने उपायुक्त से मामले की जांच की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




