इचाकुटी : बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, वृद्ध की पिटाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2015 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : माघे पर्व के दौरान मासूम को बहालाकर खेल ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चिमीहातु निवासी साहेब कुदादा(70) को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बच्ची के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.घटना 11 अप्रैल की है. प्राथमिकी में बताया गया है कि उस दिन […]
विज्ञापन
चाईबासा : माघे पर्व के दौरान मासूम को बहालाकर खेल ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चिमीहातु निवासी साहेब कुदादा(70) को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के संबंध में बच्ची के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.घटना 11 अप्रैल की है. प्राथमिकी में बताया गया है कि उस दिन गांव गायसुटी के इचाकुटी में माघे पर्व मनाया जा रहा था. जिसमें दूसरे गांव के लोग भी शामिल हुए थे. शाम सात बजे आठ वर्षीय उसकी बेटी गायब हो गयी. बेटी को ना पाकर पिता उसे खोजने लगा. गांव के पश्चिम दिशा में 20 गज की दूरी पर खेत में उसे उसकी बेटी मिली.
साहेब कुदादा उसे निवस्त्र कर अपने गोद में बैठाये हुए थे. पिता के पहुंचने पर बच्ची को छोड़कर वह भाग खड़ा हुआ. घटना के बाद गांव में पंचायत बैठी. इसमें पुलिस में मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया गया. दूसरी ओर घटना के बाद ग्रामीणों ने सोमवार को साहेब कुदादा की पिटाई कर दी. गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वृद्ध पर पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




