नप कार्यालय में की तालाबंदी

Published at :05 Mar 2015 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
नप कार्यालय में की तालाबंदी

नगर पर्षद : कर्मचारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, काम ठप चाईबासा : चाईबासा नगर पर्षद के कर्मचारी बुधवार को भी अपनी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर रहें. इस दौरान कर्मचारियों ने नगर पर्षद कार्यालय में ताला जड़ते हुए काम-काज को ठप रखा. नगर पर्षद कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर […]

विज्ञापन
नगर पर्षद : कर्मचारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, काम ठप
चाईबासा : चाईबासा नगर पर्षद के कर्मचारी बुधवार को भी अपनी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर रहें. इस दौरान कर्मचारियों ने नगर पर्षद कार्यालय में ताला जड़ते हुए काम-काज को ठप रखा. नगर पर्षद कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर हैं. नप के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपने नौकरी को स्थायी करने की मांग कर रहे है.
इसके साथ ही स्थापना मद से वेतन भत्ता देने, पेंशन, ग्रेच्यूटी आदि पर व्यय की पूर्ण राशि सरकारी कोष से वहन करने की मांग पर कर्मचारी अड़े हैं. वहीं चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी भी है. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो वो आगे का रणनीति बनाकर अनिचितकालीन भूख हड़ताल पर चले जायेंगे. झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन के अह्वान पर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से दूसरे दिन कोई पदाधिकारी मिलने नहीं आया है.
यहां तक की भूखे रहने के बावजूद उनकी डॉक्टरी जांच नहीं करायी गयी. भूख हड़ताल में सचिव मुन्ना आलम, सुनिल पोद्दार, काली चरण कारवा, मंगली कारवा, महेश प्रसाद, राजू कारवा, देवदास राय, मुकेश कारवा, अविनाश कारवा, राजमोहन कालींदी, विजय प्रसाद, अभिषेक कारवा, शांति तिग्गा, मांगा बाहा, मोहरी बेहुला, जनकलता आदि शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola