भतीजे को काटा, ग्रामीणों ने चाचा को पीटकर मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2015 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

बंदगांव : बंदगांव में एक पागल ने अपने भतीजे को मार डाला. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट पागल को भी मार दिया. जानकारी के मुताबिक बंदगांव थाना के कोडेला गांव में अबराम बोदरा (48) विक्षिप्त ने किसी बात को लेकर अपने भतीजे दादे बोदरा (32) को टांगी से वार कर मार डाला. टांगी […]
विज्ञापन
बंदगांव : बंदगांव में एक पागल ने अपने भतीजे को मार डाला. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट पागल को भी मार दिया. जानकारी के मुताबिक बंदगांव थाना के कोडेला गांव में अबराम बोदरा (48) विक्षिप्त ने किसी बात को लेकर अपने भतीजे दादे बोदरा (32) को टांगी से वार कर मार डाला. टांगी के प्रहार से भतीजे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी, डंडे से पीट-पीट कर पागल चाचा अबराम बोदरा को भी मार डाला.
सिंदुरीबेड़ा पंचायत के कोडेला गांव में एक साथ दो लोगों की हत्या से ग्रामीण सहम गये हैं. यह गांव नक्सल प्रभावित है. दोहरे हत्या की खबर से बंदगांव पुलिस देर शाम शव को बरामद करने गांव गयी. घटना मंगलवार रात की है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




