स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में हाई अलर्ट

Published at :20 Feb 2015 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में हाई अलर्ट

चाईबासा : स्वाइन फ्लू जैसी घातक बीमारी को लेकर पश्चिम सिंहभूम जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सभी डॉक्टरों को सतर्कता के निर्देश दिये गये है. जिला प्रशासन बीमारी से निबटने के लिए मुकम्मल व्यवस्था करने का दावा कर रहा है. इसके लिये सदर अस्पताल में अलग से कक्ष तैयार रखा […]

विज्ञापन
चाईबासा : स्वाइन फ्लू जैसी घातक बीमारी को लेकर पश्चिम सिंहभूम जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सभी डॉक्टरों को सतर्कता के निर्देश दिये गये है. जिला प्रशासन बीमारी से निबटने के लिए मुकम्मल व्यवस्था करने का दावा कर रहा है. इसके लिये सदर अस्पताल में अलग से कक्ष तैयार रखा गया है. स्वाइन फ्लू का मरीज कही भी मिलने की जानकारी होते ही इसकी तत्काल सूचना जिला मुख्यालय को देने को कहा गया है.
जिले में नहीं है बीमारी से निबटने की व्यवस्था
घातक बीमारी स्वाइन फ्लू से निबटने के लिये जिला में कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. जिसके कारण इसका इलाज यहां संभव नहीं है. यदि स्वाइन फ्लू के लक्षण सामने आते है तो उसका ब्लड सेंपल जांच के लिए पुणो अथवा दिल्ली भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola