रेलवे का तोहफा, पटना और पाटलिपुत्र रूट से चलेंगी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: रेलवे की ओर से गर्मी की छुट्टी से पहले यात्रियों को राहत दी गई है. 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. ये सभी ट्रेनें पटना और पाटलिपुत्र के रास्ते चलेंगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी.
Bihar Train News: पटना और पाटलिपुत्र के रास्ते 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. गर्मी की छुट्टी होने में बस कुछ दिन ही रह गए हैं. कई लोग बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करते हैं. इस दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है. संभावित भीड़ को देखते हुए यात्रियों को रेलवे की ओर से राहत दी गई है.
सभी 7 जोड़ी ट्रेनों की लिस्ट
- (गाड़ी नंबर- 09063) उधना-मालदा टाउन स्पेशल : 27 अप्रैल को उधना से 20:15 बजे खुलकर मालदा टाउन पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 09064) मालदा टाउन-उधना स्पेशल : 29 अप्रैल को मालदा टाउन से 17:35 बजे खुलकर उधना पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 09463) गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल : 25 अप्रैल को गांधीधाम से 12:30 बजे खुलेगी.
- (गाड़ी नंबर- 09464) मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल : 27 अप्रैल को मालदा टाउन से 17:35 बजे खुलेगी और गांधीधाम पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल: 24, 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को उधना स्टेशन से 5:30 बजे खुलेगी.
- (गाड़ी नंबर- 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल : 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल और 1 मई को समस्तीपुर से 19:00 बजे खुलकर उधना पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 09013) उधना-मालदा टाउन स्पेशल : 28 अप्रैल को उधना से 14:30 बजे खुलेगी और मालदा टाउन पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 09014) मालदा टाउन-उधना स्पेशल : 30 अप्रैल को मालदा टाउन से 08:10 बजे खुलेगी और उधना पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 09167) उधना-मधुबनी अनारक्षित स्पेशल: 26 अप्रैल को उधना से 05:30 बजे खुलेगी और मधुबनी पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 09168) मधुबनी-उधना स्पेशल : 27 अप्रैल को मधुबनी से 22:00 बजे खुलेगी और उधना पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 09435/09436) साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल : 29 अप्रैल और एक मई को चलेगी.
- (गाड़ी नंबर- 04250/04249) सुलतानपुर-दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल : 24 और 25 अप्रैल को हुई थी.
अलग-अलग राज्यों के लिए चलेंगी ट्रेनें
सभी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग राज्यों के लिए चलाई जायेंगी, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिल सकेगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र की ओर से यह जानकारी दी गई है. रेलवे के इस फैसले से यात्री आरामदायक सफर का मजा ले सकेंगे.
Also Read: सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए