सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी कांग्रेस

Published at :14 Feb 2015 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी कांग्रेस

कांग्रेस की परिचर्चा : खोया जनाधार वापस पाने के लिए नेताओं ने तैयार किया रोडमैप चाईबासा : लोकसभा चुनाव में कोल्हान की दोनों सीटों पर हार व विधानसभा चुनाव में पार्टी का पूरी तहर सफाया हो जाने के बाद उत्पन्न स्थिति पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को गहन मंथन किया. चाईबासा के पिल्लई हॉल में आयोजित […]

विज्ञापन
कांग्रेस की परिचर्चा : खोया जनाधार वापस पाने के लिए नेताओं ने तैयार किया रोडमैप
चाईबासा : लोकसभा चुनाव में कोल्हान की दोनों सीटों पर हार व विधानसभा चुनाव में पार्टी का पूरी तहर सफाया हो जाने के बाद उत्पन्न स्थिति पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को गहन मंथन किया. चाईबासा के पिल्लई हॉल में आयोजित कोल्हान स्तरीय परिचर्चा में संगठन में व्याप्त गुटबाजी, गुटबाजी से संगठन के कमजोर होने, कार्यकर्ताओं के जनता से कटने, संगठन से नये कार्यकर्ताओं का जुड़ाव नहीं होने आदि बिंदुओं पर नेताओं ने खुलकर चर्चा की गयी.
लगभग साढ़े चार घंटे तक चली चर्चा में उत्पन्न परिस्थितियों से कांग्रेस को उबारने के लिए किये जोन वाले उपायों पर भी फोकस किया गया. परिचर्चा के लिए छह बिंदु तय किये गये थे. बारी-बारी से तमाम कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बातें नेतृत्व के सामने रखी. परिचर्चा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ताराचंद भगौरा, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय आदि ने भी अपने विचार रखे. स्वागत भाषण चाईबासा जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने दिया.
कार्यक्रम को इन्होंने किया संबोधित
रवींद्र सिंह, राजेश ठाकुर, अशोक चौधरी, अजय सिंह, अजय लाल, रामाश्रय सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष विजय खान, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी, रामलाल, हिकिमचंद, सत्येंद्र तिवारी, अखिलेश सिंह यादव, आनंद बिहारी दूबे, विजय सामड, लक्ष्मी पुरती, राहुल आनंदा, सावित्री कुदादा, मनमोहन, मंजीत आनंद, सुशीला पुरती, सरदार बलदेव, सिंह, आलोक दूबे, त्रिशानु राय आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola