राज्यपाल आज करेंगे केयू के प्रशासनिक व परीक्षा भवन का उद्घाटन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2015 10:53 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : राज्यपाल डॉ सैयद अहमद मंगलवार को चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा व प्रशासनिक भवन का उदघाटन करेंगे. राज्यपाल सह कुलाधिपति के आगमन को लेकर विवि प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गयी हैं. सुबह 10.55 बजे राज्यपाल का हेलीकॉप्टर टाटा कॉलेज के हेलीपैड पर लैंड करेगा. यहां से राज्यपाल […]
विज्ञापन
चाईबासा : राज्यपाल डॉ सैयद अहमद मंगलवार को चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा व प्रशासनिक भवन का उदघाटन करेंगे. राज्यपाल सह कुलाधिपति के आगमन को लेकर विवि प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गयी हैं. सुबह 10.55 बजे राज्यपाल का हेलीकॉप्टर टाटा कॉलेज के हेलीपैड पर लैंड करेगा.
यहां से राज्यपाल सीधे कोल्हान विश्वविद्यालय के नये भवन पहुंचेंगे. यहां पर उन्हें एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. सबसे पहले वे परीक्षा भवन का उदघाटन करेंगे इसके बाद प्रशासनिक भवन का. बाद में सीनेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल का संबोधन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




