चिकित्सक को गोली मारी, विरोध

Published at :24 Sep 2014 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सक को गोली मारी, विरोध

नगरऊंटारी : बाइक सवार तीन अपराधियों ने सोमवार को देर रात ग्रामीण चिकित्सक विनोद कुमार कमलापुरी को गोली मार दी. घटना सोमवार रात 8.30 बजे की है, जब विनोद विलासपुर स्थित अपने क्लिनिक से नगरऊंटारी स्थित अपने घर आ रहे थे. बभनी ग्राम के पास नागेंद्र प्रताप देव के घर के पास पहुंचे, तो अपराधियों […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी : बाइक सवार तीन अपराधियों ने सोमवार को देर रात ग्रामीण चिकित्सक विनोद कुमार कमलापुरी को गोली मार दी. घटना सोमवार रात 8.30 बजे की है, जब विनोद विलासपुर स्थित अपने क्लिनिक से नगरऊंटारी स्थित अपने घर आ रहे थे.
बभनी ग्राम के पास नागेंद्र प्रताप देव के घर के पास पहुंचे, तो अपराधियों ने ओवरटेक करके उन्हें रोका और बैग छीन लिया. बैग छीनने के बाद सीने में सटा कर गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने घायल विनोद को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है. वहीं मंगलवार की सुबह विनोद कमलापुरी पर हुए हमले से आक्रोशित व्यवसायियों, स्थानीय नागरिकों व विभिन्न दलों के नेताओं ने सुबह सात बजे से एनएच 75 को जाम कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola