ePaper

पश्चिमी सिंहभूम से भाजपा का सूपड़ा साफ, झामुमो ने चार और कांग्रेस ने एक सीट पर दर्ज की जीत

Updated at : 23 Dec 2019 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम से भाजपा का सूपड़ा साफ, झामुमो ने चार और कांग्रेस ने एक सीट पर दर्ज की जीत

सुकेश कुमार चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम की पांच विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूपड़ा साफ हो गया. पार्टी जिले में खाता भी नहीं खोल पायी. सभी पांच सीटों पर भाजपा दूसरे स्थान पर रही. चार सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. चाईबासा विधानसभा […]

विज्ञापन

सुकेश कुमार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम की पांच विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूपड़ा साफ हो गया. पार्टी जिले में खाता भी नहीं खोल पायी. सभी पांच सीटों पर भाजपा दूसरे स्थान पर रही. चार सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की.

चाईबासा विधानसभा सीट से झामुमो के दीपक बिरुवा ने निर्णायक बढ़त बना ली है. पहले राउंड से उन्होंने बढ़त बना रखी थी. इसके साथ ही वह लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करेंगे. दूसरे स्थान पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद रहे. वर्ष 2014 में भी तुबिद को दीपक बिरुवा ने पराजित कर दिया था.

चक्रधरपुर सीट पर झामुमो के सुखराम उरांव जीत की दहलीज पर खड़े हैं. इससे पहले वर्ष 2005 में उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. यहां दूसरे स्थान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा हैं. लोकसभा चुनाव हारने के बाद लक्ष्मण गिलुवा अब विधानसभा चुनाव भी हार गये हैं.

मझगांव विधानसभा से झामुमो के निरल पुर्ती जीत के करीब हैं. दूसरे स्थान पर भाजपा के भूषण पाठ पिंगुवा चल रहे हैं. निरल लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने जा रहे हैं. वह तीसरी बार विधायक बनने जा रहे हैं. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले भूषण पाठ पिंगुवा की हार लगभग तय है.

मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से जोबा मांझी पांचवीं बार विधायक बनने जा रही हैं. वर्ष 2009 में वह चुनाव हार गयी थीं, लेकिन उसके पहले तीन बार जीत दर्ज की थी. 2014 में वह फिर विधायक चुनी गयीं. भाजपा के गुरुचरण नायक हार की कगार पर हैं. 2014 में भी वह जोबा से हार गये थे.

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के सोनाराम सिंकू जीत रहे हैं. मधु कोड़ा और गीता कोड़ा के करीबी सोना राम बस कंडक्टर थे, अब विधायक बनने जा रहे हैं. यहां भाजपा के सुधीर कुमार सुंडी हार रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola