चाईबासा में कार से 22 किलो गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा : सदर थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस चौक के पास सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक गांजा कारोबारी को पुलिस ने पकड़ा.उसके पास से तीन बैग में भरा 10 पॉकेट (22 किलोग्राम) गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है. गांजे की कीमत करीब तीन लाख रुपये है. पूछताछ […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदर थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस चौक के पास सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक गांजा कारोबारी को पुलिस ने पकड़ा.उसके पास से तीन बैग में भरा 10 पॉकेट (22 किलोग्राम) गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है. गांजे की कीमत करीब तीन लाख रुपये है. पूछताछ में गांजा कारोबारी ने अपना नाम रामलाल बताया. वह आजमगढ़ यूपी के तरवां- एराबुजुर्ग थाना अंतर्गत सराय वृंदावन का रहनेवाला है. वहीं कार चालक दुर्गा प्रसाद यादव गिरिडीह जिला के पीरटांड रहनेवाला है.

विज्ञापन

एसडीपीओ अमर कुमार पांडेय ने सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया, झींकपानी की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार की जांच की गयी. कार पर सवार एक व्यक्ति के पास से गांजा बरामद किया गया है. तीन बैग में 22 किलोग्राम गांजा भरा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola