फाइनांस कर्मी से 75 हजार रुपये की लूट

Updated:
विज्ञापन

जैतगढ़ : भारत फाइनांस क्योंझर के कर्मचारी विक्रम पाणीग्राही से नकाबपोश दो लुटेरों ने भुजाली के बल पर 75 हजार रुपये की लूट कर ली. घटना कंचनपुर गांव के सडियामारा चौक के पास की है. इस संबंध में विक्रम ने चंपुआ थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस घटना की जांच में […]

विज्ञापन

जैतग�� : भारत फाइनांस क्योंझर के कर्मचारी विक्रम पाणीग्राही से नकाबपोश दो लुटेरों ने भुजाली के बल पर 75 हजार रुपये की लूट कर ली. घटना कंचनपुर गांव के सडियामारा चौक के पास की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में विक्रम ने चंपुआ थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. विक्रम ने बताया कि वह रोज की तरह चंपुआ क्षेत्र की महिला समूहों को दिये गये लोन की राशि कलेक्शन कर क्योंझर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक से पीछा करते हुए हेलमेट और मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक आये और उसे रोका. इसके बाद भुजाली की नोक पर उससे 75 हजार रुपये लूट कर बाइक से फरार हो गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola